यूपी

वृक्ष लगाकर पालीथिन का करके बहिष्कार करने को माँ वसुंधरा का श्रृंगार आओ करे पर्यावरण का सुधार : डॉ. रजनीश सक्सेना

Share now

बरेली।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी / मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सायं 3ः00 बजे से संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीनाक्षी चंद्रा के नेतृत्व में *पर्यावरण के सप्तरंग वर्चुअल कार्यक्रम* का आयोजन सकारात्मक सोच समूह के सदस्यों द्वारा किया गया।
जिसमें आपकी सोच में, विचार में और व्यवहार में, सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण पर्यावरण गीतमाला रही। इसके साथ ही पर्यावरण पोटली, क्राफ्ट विद पालीथीन , पौधा सरंक्षण,पर्यावरण स्लोगन आदि में बरेली के साथ मथुरा, शाहजहांपुर,फतहगंज आदि से लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम google meet app पर सम्पन्न हुआ।
*इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शशि भूषण अग्रवाल ,मुख्य प्रवक्ता डॉ पूनम सिंह ,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना , आयोजक डॉ मीनाक्षी चंद्रा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात माँ सरस्वती की वंदना एवं समस्त विश्व के लिए ईश प्रार्थना से हुआ। अतिथि स्वागत एवं परिचय के बाद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रस्तुति को ₹101 का पुरस्कार डॉ.मीनाक्षी चंद्रा द्वारा एवं पर्यावरण पोटली प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रस्तुति को कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने पुरस्कार 251/- एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये गए। मुख्य वक्ताओं में डॉ. पूनम सिंह ने वर्तमान पर्यावरण की स्थिति पर प्रकाश डाला और सोच को सकारात्मक बनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि शशि भूषण अग्रवाल ने अपने अनुभवो को साझा करते हुए पर्यावरण संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सकारात्मक रहने के तरीके एवं अपना आशीर्वाद श्रोताओं को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना ने माँ गँगा का पर्यावरण में महत्व और वर्तमान समय में माँ गँगा की स्थिति पर चर्चा की साथ ही सकारात्मक सोच समूह के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्रीमती अग्रवाल जी एवं आभार प्रोफेसर बीनू सिंह द्वारा किया गया। मंच का संचालन एवं तकनीक कार्यों में समूह के सभी सदस्यों श्रद्धा, मानवी, राहुल, शीतल, राशि का रहा। संचालन देवांशी, रशिका, मानवी ने किया। प्रिया श्री, रजत ,श्वेता, महिमा आदि का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिताओं में पर्यावरण पोटली में गौर प्रिया बेनर्जी, क्राफ्ट विद पॉलीथिन में बाल प्रतिभागी कीर्ति,पर्यावरण नारा लेखन में राशिका सक्सेना, पर्यावरण पौधा संरक्षण में कीर्ति ने बाजी मारी वही पर्यावरण गीतमाला में बसुंधरा, हिमालय, सुरसरिता, अमर तरंगिनी ग्रुप से अमर तरंगिनी समूह के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. मीनाक्षी चंद्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य में बताया कि हमारा पर्यावरण और हम पांच भौतिक (भूमि, आकाश,हवा,पानी, अग्नि) और दो अभौतिक (दुख-सुख), तत्वों से बना है जो हमारे जीवन के सात रंगों जैसे श्रृंगार, हास्य, शोक,क्रोध, भय,उत्साह, विस्मय आदि का निर्माण करते हैं और इन्हीं से हमारा पर्यावरण भी बनता है। इनमें कुछ का रंग सकारात्मक होता है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी हमे ऊर्जा प्रदान करता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ही सकारात्मक सोच समूह का गठन किया गया है। जिसमें प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक योग,आसान, प्राणायाम, और व्यायाम के साथ साथ गँगा, पर्यावरण, आदि विषयों पर सकारात्मक चिंतन भी किया जाता है। अंत में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने सभी को पर्यावरण संरक्षण क्यो और कैसे विषय पर जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *