यूपी

धरती को जीवन योग्य बनाना है तो वृक्षों को मित्र बनाना होगा : डा. चारू मेहरोत्रा

नीरज सिसौदिया, बरेली 

पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली ग्लो ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कहा कि वृक्ष हमारे मित्र हैं. यदि इस पृथ्वी को जीवन योग्य बेहतर बनाना है तो वृक्षों को मित्र बनाना होगा. बढ़ते प्रदूषण से मनुष्य विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं यदि प्रकृति का भी साथ छूट गया तो इस पृथ्वी पर रहना दूभर हो जाएगा. इस अवसर पर सचिव अलका मेहरोत्रा ने कहा की वृक्ष ना केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि विभिन्न प्रकार की औषधियां भी पौधों से प्राप्त होती हैं जो हमारे जीवन रक्षा के लिए उपयोगी है अतः यदि एक वृक्ष नष्ट करें तो उसके स्थान पर दो वृक्ष लगाने का संकल्प करें इस अवसर पर बरखा अग्रवाल रेनू शर्मा अनुष्का खुशी शिवांगी रस्तोगी गीता देवल अंजनी देवल आदि उपस्थित रहे. डॉ चारू के नेतृत्व में सभी नए संकल्प लिया कि वह अपने घर के आस-पास एक वृक्ष लगाएंगे और उसकी रक्षा भी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *