यूपी

वर्ष 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी कांग्रेस : तौकीर आलम

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश भर में जारी संगठन सृजन अभियान एवं स्क्रू ना महामारी के कारण परेशान हो रहे लोगों को राहत देने के लिए चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा बैठक महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उपजा प्रेस क्लब में ली. जिसमें उन्होंने महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से समीक्षा बैठक की एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से 121 चर्चा की और संगठन के विस्तार कार्य शैली रणनीति एवं योग्य दावेदारों के विषय में चर्चा की.

बिहार से बरेली पधारे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 के चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी. जिसके लिए कांग्रेस का एक एक समर्पित कार्यकर्ता जिले जिले जाकर कांग्रेस की कमेटी बना रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर से लेकर अंतिम बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है जिससे संगठन को बल मिलेगा और जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के साथियों ने सत्याग्रह के माध्यम से लोगों की मदद की उसको देखते हुए आज हम गांव गांव देहात देहात में किट का वितरण कर रहे हैं इस मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी और आगामी 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा. वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार से प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को एक संजीवनी मिली है उससे कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह है और आगामी 2022 का चुनाव कांग्रेस पार्टी केंद्र की सरकार और राज्य की योगी सरकार की विफलताओं पर लड़ेगी.  कांग्रेस पार्टी ने निरंतर लोगों की मदद करने का कार्य किया चित्रों के माध्यम से हो के माध्यम से हो चाहे मजदूरों को बसों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने की नीतियों के साथ आगामी चुनाव में उतरेंगे. निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य करेंगे. इस मौके पर उपस्थित पूर्व में आज कांग्रेस पार्टी ने नारी सशक्तिकरण एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. केंद्र और राज्य की योगी सरकार से मुकाबला कर रहे हैं वह केवल कांग्रेस पार्टी के माध्यम से ही संभव हो सकता था. कांग्रेस पार्टी है जो महिलाओं को उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ती आई है. उक्त बैठक में प्रदेश सचिव असलम चौधरी, केके दीक्षित, प्रोफ़ेसर अलाउद्दीन, पारस शुक्ला, काशिम कश्मीरी हर्षित दुबे जुनैद हसन, मोहसिन रजा, प्रभात गिरी गोस्वामी, डॉक्टर जाकिर हुसैन, डॉक्टर सरवत हुसैन हाशमी, दिनेश, नदीम खान, आबिद रजा, कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह कमलेश ठाकुर शेखर सिंह, चारु मेहरोत्रा, जकी खान आदि लोग उपस्थित रहे

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *