यूपी

भारतीय लोधी सभा की जिला अध्यक्ष साधना सिंह राजपूत समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर सपा में शामिल

बरेली(प्रेस रिलीज) 

आज जिला कार्यालय बरेली में साधना सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय लोधी सभा सहित लोधी समाज,महेंद्र सिंह लोधी भाजपा छोड़कर दर्जनों की तादाद में समाजवादी पार्टी में अगम मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बरेली की उपस्थिति में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष ने सभी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. विधानसभा अध्यक्ष दीनदयाल मोरिया जय दत्त गंगवार सोंग पाल गंगवार तमाम लोधी समाज के 119 विधानसभा मीरगंज के लोधी समाज, मौर्य समाज प्रजापति समाज,श्रीवास्तव समाज,कुर्मी समाज सभी जाति के लोग भारी संख्या में पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान सत्येन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष सपा बरेली, रविन्द्र सिंह यादव जिला कोषाध्यक्ष, सुरेश गंगवार अध्यक्ष मीरगंज विधानसभा, मयंक शुक्ला मोंटी, भारतीचौहान जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा,असलम आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *