यूपी

इज्जतनगर वर्कशॉप में सहायक कारखाना प्रबंधक बी.डी. मीना का गर्मजोशी से स्वागत

नीरज सिसौदिया, बरेली

इज्जतनगर रेल कारखाने में मंगलवार को सहायक कारखाना प्रबंधक बी.डी. मीना का पी.आर.के.एस. एवं एन.एफ.आई.आर. संगठन के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के शिष्टमंडल ने मीना का स्वागत पौधा भेंट कर किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत के दौरान माहौल आत्मीयता से भरा रहा। इस मौके पर सहायक कारखाना प्रबंधक बी.डी. मीना ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि “इज्जतनगर वर्कशॉप के कर्मचारी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हैं। रेलवे की प्रगति में इनका योगदान सराहनीय है। हम कर्मचारियों की समस्याओं का हर संभव समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मीना के इस वक्तव्य का उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। उन्होंने संगठन के प्रतिनिधियों से वर्कशॉप की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की अपेक्षाओं और कार्य स्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल पुंडील, संयुक्त मंडल मंत्री रितेश्वर सिंह और अर्जुन सिंह, कुलदीप अवस्थी, बृजेश, बनी, शशिकांत और डालचंद सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि बी.डी. मीना के कार्यकाल में वर्कशॉप में कार्यसंस्कृति और कर्मचारी कल्याण से जुड़े प्रयासों में और तेजी आएगी। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग के माध्यम से होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वर्कशॉप की उन्नति और रेल कर्मचारियों की बेहतरी के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि नए सहायक कारखाना प्रबंधक के नेतृत्व में इज्जतनगर वर्कशॉप नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल के साथ आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *