यूपी

यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, सौ लोगों का चेकअप कर दी दवा, कल फिर लगेगा कैंप

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर ,पूर्वोत्तर रेलवे में एक हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 100 लोगों का हेल्थ चेक अप किया गया l ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तत्पश्चात डॉक्टर से उनको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया l इस हेल्थ चेक अप कैंप को मंडल चिकित्सालय इज्जत नगर ने आयोजित किया l इस आयोजन को सफल बनाने में सीडब्ल्यूएम राजेश अवस्थी, सीएमएस डॉक्टर अरुण खुन्नू, डॉक्टर बी एन चौधरी, डॉक्टर मनमीत सेठी राजेश लाल और प्रशांत सत्यार्थी का विशेष योगदान रहा l

दिनांक 8 जुलाई 2021 को भी यंत्रालय इज्जत नगर में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया था l जिसमें कोविशिएलड की दूसरी डोज 210 कर्मचारियों को लगाया गया था l दिनांक 10 जुलाई 2021 को भी हेल्थ चेक अप कैंप यंत्रालय इज्जत नगर में दुबारा सुबह 10:00 बजे से लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *