यूपी

प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून : शालिनी

नीरज सिसौदिया, बरेली 

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ शिक्षा समिति की एक गोष्ठी राजेन्द्र नगर में सम्पन्न हुई। गोष्ठी में उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति एवम् जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा हुई ।संस्था की प्रवंधक शालिनी मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून प्रदेश के विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा । प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या प्रदेश के विकास में बाधक बनती जा रही है इसलिए जनसंख्या की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कड़े प्रावधान लागू करना आवश्यक है।

उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा प्रदेश की सरकार लगातार प्रदेश के हित में काम कर रही है । उन्होंने कहा तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है इसलिए इस पर नियंत्रण करना जरूरी है। उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कश्यप ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने से दो से अधिक बच्चे वाले अभिभावकों को सरकारी सुविधाओं से बंचित करना समय की मांग है । गोष्ठी का संचालन विजय सिंह ने किया ।मंत्री स्वाति मिश्रा ने सभी का आभार वियक्त किया । इस अवसर पर सौरभ मिश्रा ,धीरज , जगमग कुमारी,श्याम,उषा,संगीता पुम्मी सिंह गोविंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *