यूपी

डीजल, पेट्रोल और गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के तत्वावधान में डीजल, पेट्रोल व गैस के बढ़ते हुए दामों के विरोध में डेलापीर व सिविल लाइंस पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे सभी कांग्रेसियों और आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।और सभी कांग्रेस जनों ने डीजल,पेट्रोल, गैस के बढ़ते हुए दामो पर चिंता जताई।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि आज देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है, कांग्रेस राज में जहां पेट्रोल 60 रुपये था तो यही भारतीय जनता पार्टी के लोग पेट्रोल को महंगा बताकर सरकार पर निशाना साधते थे अब यही भारतीय जनता पार्टी के लोग जब पेट्रोल 100 रुपये तक पहुँच रही तो यह सब घर में बैठे हुए हैं।

सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री को हटा दिया जिससे कुछ नही होने वाला सरकार को पेट्रोलियम मंत्री के स्थान पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को कम करना चाहिए। अजय शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है जिससे आम आदमियों का जीवन यापन बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है, मोदी सरकार को जनता की ओर ध्यान आकर्षित कर इस महंगाई को कम करे या यह सरकार जब महंगाई कम नहीं कर पा रही है तो इस्तीफा दे।
इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हाजी इस्लाम बब्बू,बिलाल कुरैशी पारस शुक्ला, मोनू पांडे हर्षित दुबे,प्रभात गिरि गोस्वामी के के दीक्षित, विजय मौर्य, हर्ष बिसरिया योगेश जौहरी गौरव टोंक धीरज दीक्षित हाजी जुबैर अब्दुल अल्वी,दिनेश प्रजापति, राजेश कुमार, सुचित्रा सिंह कुमकुम शर्मा संगीता कौशल रवि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *