यूपी

समाजसेवी और जाने-माने ऑर्थो सर्जन डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी बने चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेेली
जाने-माने ऑर्थो सर्जन एवं समाजसेवी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है. डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं. वह कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार भी हैं. श्री गंगाचरण हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों से डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी का सरल व्यवहार और बेहतर उपचार ही उनकी प्रसिद्धि का कारण है. संघ से उनका गहरा जुड़ाव है. वह संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. पार्टी के प्रति उनकी इसी लगन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बरेली से संभव सिंह को सह संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी को सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र, हरिशंकर गंगवार सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र, आशुतोष शर्मा को सह संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र का दायित्व सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *