यूपी

आचार्य देवेन्द्र हिसाभा के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी बने

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

हिंदी भाषा साहित्य के सर्वांगीण वैश्विक विकास के लिए समर्पित संस्था- ‘हिंदी साहित्य भारती’ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के केंद्रीय संयोजक आचार्य देवेंद्र देव को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए हिंदी साहित्य भारती के बरेली जिला संयोजक उपमेंद्र सक्सेना एड. ने बताया कि हिंदी साहित्य भारती,पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रवींद्र शुक्ला द्वारा 1 वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी एक वर्ष की अल्प अवधि में ही जिसकी संपूर्ण विश्व के 32 देशों में व्यापकता हो गई है और भारत के सभी प्रदेशों में इसकी शाखाएँ हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी को राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित कराना और विश्व की संपर्क भाषा बनाना है।
हिंदी साहित्य भारती न्यास के सदस्य आचार्य देवेन्द्र देव मूलत: पूरनपुर (पीलीभीत) के निवासी हैं जिन पर अब तक संगठन में उत्तर प्रदेश का प्रभार था।अब उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा प्रदेश का प्रभारी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि देश की सरकारी गैर सरकारी अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव ने गत दिनों हिन्दी विश्व को सर्वाधिक सत्रह महाकाव्य देने वाले रचनाकार के रूप में ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में स्थापित होकर बरेली का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *