यूपी

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कार्यों का मेयर ने किया निरीक्षण, जाना प्रगति का हाल

नीरज सिसौदिया, बरेली 

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में जोर-शोर से चल रही हैं. मेयर डा. उमेश गौतम ने सोमवार को फरीदपुर रोड पर स्थित गांव सथरापुर में के निर्माणीधीन प्लांट का निरीक्षण किया. वहां बाउंड्रीवॉल का काम पूरा हो चुका है और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इस दौरान मेयर ने पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान और ठेकेदार से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली. साथ ही जल्द से जल्द प्लांट का कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य प्रगति पर है. जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद शहर से उठने वाले सॉलिड वेस्ट के मैनेजमेंट की समस्या का पूरी तरह निस्तारण हो जाएगा. पिछले लगभग एक साल से यह कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में यह एतिहासिक कदम साबित होगा. बता दें कि हाईवे के पास लगभग दस एकड़ की भूमि में यह प्लांट तैयार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *