यूपी

दुष्यंत कुमार की जयंती पर ग़ज़ल प्रतियोगिता,  विनय सागर प्रथम, ग़ज़लराज द्वितीय तथा रितेश साहनी तीसरे स्थान पर रहे

नीरज सिसौदिया, बरेली

मानव सेवा क्लब तथा शब्दांगन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिहारीपुर स्थित इन्द्र देव त्रिवेदी के आवास पर ग़ज़ल के महानायक दुष्यंत की 88 वीं जयंती के अवसर ग़ज़ल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनय सागर प्रथम,ग़ज़लराज द्वितीय तथा रितेश साहनी तृतीय स्थान पर रहे।

शोभा सक्सेना, प्रमोद कुमार सिंह, मीरा मोहन और मुकेश सक्सेना को विशेष पुरस्कार दिये गए। सभी को नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष नवगीतकार रमेश गौतम और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश रस्तोगी, क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, शब्दांगन के सचिव इंद्र देव त्रिवेदी ने प्रदान किये। सभी ने दुष्यंत कुमार को हिंदी ग़ज़ल का महानायक बताते हुए उन्हीं की गज़लों का वाचन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना, दिनेश पवन, रामप्रकाश ओज, रामकुमार भारद्वाज अफरोज,विशाल शर्मा, अनिल शुक्ला, मुकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *