यूपी

ग्राम टेहरा पहुंचे नसीम अहमद, बिजली संकट का कराया समाधान, सैकड़ों लोगों को सपा में कराया शामिल, पढ़ें पूरी खबर 

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज ग्राम टेहरा के सैंकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर सपा नेता नसीम अहमद के समक्ष समाजवादी पार्टी जॉइन की जिसमें मुख्य रूप से मो. शाहिद, वाशिफ, चाँद बाबू, केवल राम, खेमपाल, वार किशन, मुन्ने भाई व हनीफ मुंशी इत्यादि लोग शामिल रहे।

अता उर रहमान का रिकॉर्ड बहुत खराब

पूर्व प्रत्याशी व सपा नेता नसीम अहमद ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आने वाले चुनाव में माननीय अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. साथ ही बहेड़ी विधानसभा में सपा नेता नसीम अहमद को पूर्ण बहुमत से विधायक बनाने की बात कही. सपा नेता नसीम अहमद ने सभी का स्वागत किया.

गांव में बिजली की समस्या काफी समय से आ रही थी. आज नसीम अहमद ने टेहरा गांव के लोगों के साथ बहेड़ी बिजली घर जाकर दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाने की मांग की. जिस पर अधिशासी अभियंता ने 25 केवी के लोड को 63 केवी करने का आदेश दिया। नसीम अहमद का गांव वालों ने शुक्रिया अदा किया. साथ ही कहा कि लॉकडाउन में गरीबों के घर घर जाकर खाने-पीने का सामान खुद अपने हाथों से पहुंचाया. गरीबों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़़ी और भविष्य में भी लड़ेंगे।

टेहरा ग्रामवासियों ने कहा कि जिसने पिछले चार साल से जनता के बीच रह कर काम किया है वही बहेड़ी का विधायक होगा। बेरोजगार की समास्या, किसानों की समास्या, महिलाओं की समास्या, महंगाई की समस्या से जूझ रही जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। वहीं, आज अखिलेश यादव के कार्यकाल को लोग याद कर रहे हैं । सभी टेहरा ग्रामवासियों ने नसीम अहमद को आश्वस्त किया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *