यूपी

लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है, वोट की ताकत से ही सरकारें बनती हैं : डा. नसीम अहमद

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

समाजवादी पार्टी के नेता नसीम अहमद ने भुडिया कालौनी में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है। वोट की ताकत से ही सरकारें बनती है। भाजपा का लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता में विश्वास नहीं है। वह अपनी कुटिल चालों और षड़यंत्रों के जरिए सत्ता पर कब्जा जमाने की तिकड़में करती रही है। जनता सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट की चोरी न करने देने के लिए कृत संकल्प है। लोकतंत्र पर भाजपा की काली छाई अब नहीं पड़ सकेगी।
भाजपा राज में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। अपराधों के कारण छात्राओं-महिलाओं का जीवन सांसत में है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। विकासकार्य पूरी तरह अवरूद्ध है। किसान अपने हक की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें सैकड़ों किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। आज भी उनके हौंसले बुलंद है। भाजपा सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इससे खुद भाजपा सांसद और विधायक किरकिरी हो रही हैं।

 

भाजपा सरकार अब तक गिनाने लायक एक भी योजना बता सकने की स्थिति में नहीं है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे कम समय में पूरी गुणवत्ता से बना जहां युद्धक विमान भी उतर सके। भाजपा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी नहीं बना सकी। एम्स की स्थापना हो या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना समाजवादी सरकार के कार्यों के मुकाबले भाजपा का काम शून्य रहा है। भाजपा राज में बिजली-पानी सड़क की समस्याएं बिगड़ती गई हैं।

 

दिन पर दिन उत्तर प्रदेश के राजनीतिक आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद न तो रोजगार की स्थिति में सुधार है और नहीं पूंजी निवेश की खबर है। भाजपा सरकार यह बताने में संकोच क्यों करती है कि उसके शासनकाल में किस क्षेत्र में कहां-कितना रोजगार दिया गया है। अगर रोजगार दिया होता तो लॉकडाउन के दौर में यूपी आए कामगार वापस क्यों चले गए?

 

भाजपा यह क्या समझती है कि उसकी कुचालों को जनता समझेगी नहीं, उसके बहकावे में आ जाएगी। झूठ के हथियार से वह कब तक सच्चाई का गला घोटती रहेगी? विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं समाजवादी पार्टी इसमें अपने कामों और जनता के भरोसे पर मैदान में उतरेगी। जनता के दृढ़ निश्चय से ही लोकतंत्र बच सकेगा।

इस जन सभा के दौरान कई लोग   भाजपा व बसपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से राजू समददार, आशीष सोनू, परिमल बंगाली, मिंटू हल्दर कुलदीप सिंह,बलवंत सिंह,राजवीर सिंह, अंग्रेज गंगवार, नरेश कुमार गंगवार, रंजीत सिकदार, खुशी बैरागी,  संध्या राम, साधना, रीता हल्दर, मीरा समददार, जोशना राम, दुली देवी, आकुली हाल्दार, कुसुम हाल्दार, उर्मिला समददार, कविता समददार, सीमा बैरागी,  सुचित्रा मजुमदा,  अनीता सुतार,  अंजलि समददार , वरूण हाल्दार,मरोन मांझी, हिमू वैध, प्रदीप चित्र, वीरू अधिकारी, तपन राम, अंशु बाला, दीपक विश्वास, मोहम्मद राशिफ, अमित हाल्दार, मिथुन बैरागी, विजय सुबोध हाल्दार, दिलबाग सिंह,मो0 अहमद, आसिम मण्डल,मदानंद मलिल्क, आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस जन सभा के दौरान शमशेर सिंह, गौरव सरदार वाला सिंह, चौधरी दानवीर सिंह,रवि गिल, नितेंद्र सिंह चौधरी, रविंद्र सिंह चौधरी, अनुराग गिल,चौधरी मनोज सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह,चौधरी कुलवीर सिंह,अमन सिंह,चौधरी राजू सिंह, चौधरी मनदीप सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *