यूपी

पांच को बहेड़ी आएंगे अबु आसिम आजमी, जरूरतमंद महिलाओं को बांटेंगे सिलाई मशीनें

नीरज सिसौदिया, बरेली

05 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अबु आसिम आज़मी विधायक एवं समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष के बहेड़ी आगमन पर उनका स्वागत चेयरमैन बहेड़ी द्वारा रज़ा अस्पताल बाईपास रोड बहेड़ी में किया जायेगा। बहेड़ी नगर की गरीब एवं विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये चेयरमैन बहेड़ी द्वारा अबु आसिम आज़मी सपा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र के हाथों से सिलाई मशीन वितरित कराई जाएंगी । यहां आपको अवगत कराना है कि पिछले 2017 के नगर पालिका परिषद बहेड़ी के चुनाव में बहेड़ी चेयरमैनपति नसीम अहमद ने गरीब महिलाओं से जो अहम वादा किया था उसे दिनाँक 05 अक्टूबर के कार्यक्रम में सिलाई मशीनों का निःशुल्क वितरण करते हुए पूरा किया जाएगा व भविष्य में भी जनता के हित में ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस मौके पर अबु आसिम आज़मी विधायक एवं समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *