यूपी

गज ग्रीन विला में बनाएं सपनों का आशियाना : सुरेश खन्ना

नीरज सिसौदिया, बरेली

गज ग्रीन विला नाथ नगरी की एक ऐसी आवासीय कॉलोनी है जहां एक मध्यमवर्गीय परिवार अपने सपनों का आशियाना बना सकता है। कंपनी की ओर से सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण मकान ही इस कॉलोनी की शान बढ़ाएंगे। यह कॉलोनी बीडीए एप्रूव्ड है इसलिए बेहिचक आप इसमें अपने सपनों का आशियाना बना सकते हैं। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने आज बदायूं रोड स्थित पराग डेयरी के सामने बीडीए द्वारा स्वीकृत गज ग्रीन विला कॉलोनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।


इस दौरान मकान खरीदने के इच्छुक ग्राहकों ने काफी उत्साह के साथ बुकिंग कराई। इस मौके पर गज ग्रीन विला के अतुल कपूर, रोहित खंडेलवाल, प्रवेश उपाध्याय, गणेश मेहरोत्रा आदि ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, विधायक अरुण कुमार जी DC वर्मा, गुरु मेहरोत्रा, गुलशन आनंद, अश्वनी ओबरॉय, नरेन्द्र गुप्ता, ज्ञानी काले सिंह, मनोज अरोड़ा, प्रशांत पटेल, सभी पार्षद गण रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, डा. महेंद्र सिंह बासु, डा. विनोद पागरानी, हरीश विग, सतवंत सिंह चड्ढा, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, गुरु मेहरोत्रा, डा. केशव, जोरावर सिंह, जफर बेग, जितेंद्र रस्तोगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *