यूपी

डॉ. अनीस बेग ने 300 कंबलों का गरीबों में वितरण कर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी को 83वें जन्मदिन डॉ अनीस बेग संभावित प्रत्याशी 124 शहर विधानसभा ने कोहरापीर पर बड़ी धूमधाम से मनाया।इस मौके पर उन्होंने गरीबों को कंबल वितरण किया। उन्होंने उन लोगों से बादा किया कि वह उनकी हर सम्भव मदद करेंगे।
डॉक्टर अनीस बेग डॉक्टर होने के साथ साथ समाजसेवी भी हैं। उन्होंने आज सपा संरक्षक बा संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर अपने पार्टी कार्यालय पर समर्थकों के साथ केक काटा साथ ही सभी ने उनकी लंबी उम्र की दुआ की। नेता जी ने जो देश के लिए किया है मैं भुलाया नहीं जा सकता।
उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा सभी उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके मार्ग पर चलने की शपथ लेते हैं इसके बाद डॉक्टर अनीस बेग ने जाड़ो को देखते हुए गरीबों को 300 कंबल व 150 शालों का वितरण किया। इस मौके पर 125 कैंट विधानसभा अध्यक्ष गोपाल कश्यप,नरेश बाल्मीकि महानगर सचिव ,दीप्ति पांडेय,वरिष्ठ सपा नेत्री शालिनी सिंह,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीना खान,खालिद खां (बाबू जी) कमलेश रत्नाकर,नासिर अली, मिर्ज़ा बिलाल बेग, गिरीश बाल्मीकि,मोहसिन, राशिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *