यूपी

अजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई वार्डों में निकाली पदयात्रा

नीरज सिसौदिया, बरेली
मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 10,19,52,26,परतापुर जीवन सहाय एवं 48,33 जोगी नवादा में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया।पदयात्रा में अजय शुक्ला एवं समस्त कांग्रेस जनों ने लोगो से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया प्रदेश में महंगाई अपने चरम सीमा पर स्थापित है, महंगाई से प्रदेश की जनता बदहाल है,तथा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को महंगाई से तंग होकर उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रदेश के लोगो के लिए प्रतिज्ञा की है, जिसमें प्रदेशवासियों के लिए खुशहाल योजनाएं शामिल है, इन सब प्रतिज्ञाओं को लेकर आम जनों के बीच जा रहें हैं, एवं उनको कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित किया जा रहा है, लोग कांग्रेस के प्रति विश्वास की नजर से देख रहे हैं और निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी।


कार्यक्रम में हाजी इस्लाम बब्बू,नाहीद सुल्ताना, योगेश जौहरी,विजय मौर्य,हर्षित दुबे,सरबत हुसैन हाशमी,इकराम,अब्दुल हामिद,अब्दुल अल्वी,अली,वसीम जाकिर अल्वी शकील आसिफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *