यूपी

पार्टी के पार्षदों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ विधायक अता उर रहमान और इं. अनीस अहमद खां ने की चाय पर चर्चा

नीरज सिसौदिया, बरेली
शहर में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। साथ ही सदस्यता अभियान भी जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पूर्व मंत्री व बहेड़ी विधायक अता उर रहमान एवं वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खां ने पार्टी नेताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उनके साथ पूर्व महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा व बहुजन चिंतक एवं विचारक और बाबा साहब वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर भी थे।

कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र सोनकर के निवास पर किया गया। इस मौके पर नेतागण ने पार्टी की मजबूती के लिए विचार – विमर्श किया। उन्होंने बहुजन समाज की समाजवादी पार्टी में और अधिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की।
इसी क्रम में वार्ड 78 से पार्टी के पार्षद अंजुम शमीम के आवास पर भी गए।

इसके अलावा पार्षद मो. यामीन खान, नौशाद अली उर्फ कैय्या, अबु साहब आदि के साथ भी चाय पर चर्चा की और उनके क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती के लिये और अधिक लगन से जुटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। आप मजबूत बनेंगे तो पार्ची भी मजबूत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *