यूपी

27 साल के संन्यासी जीवन में कभी नहीं देखा संतों का ऐसा सम्मान, मैं चाहता हूं उमेश गौतम बरेली तक सीमित न रहें, लखनऊ और दिल्ली तक जाएं : महामंडलेश्वर यतींद्र गिरि

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
आज ब्राह्मण संकट में है, वह सम्मान चाहता है लेकिन उसे उचित सम्मान नहीं मिलता।मैंने अपने 27 वर्षों के संन्यासी जीवन में ‌संतों का ऐसा सम्मान कभी नहीं देखा जो आज बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम ने किया है। इसके लिए उमेश गौतम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मैं चाहता हूं कि ऐसी सोच रखने वाले मेयर उमेश गौतम सिर्फ बरेली तक ही सीमित न रहें बल्कि वह लखनऊ और दिल्ली तक जाएं।

प्रदेश ही नहीं देश में पहली बार चल रहा है ऐसा मतदाता जागरूकता अभियान, देखें क्या है खासियत इस अभियान की और कितनी लड़कियां कर रही हैं काम

उक्त बातें जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्र गिरि जी महाराज ने शनिवार को मेयर डा. उमेश गौतम की ओर से स्थानीय प्रभा पैलेस में आयोजित संत शिरोमणि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। वह समारोह में उपस्थित बरेली जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों और संतों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि जिसके साथ इतने ब्राह्मणों का आशीर्वाद हो उसे कोई काट नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भारत अवतारों का देश है और सभी ब्राह्मण देवस्वरूप हैं। मैंने देवताओं के सम्मान का ‌ऐसा कार्यक्रम कभी नहीं देखा।
इससे पहले मेयर उमेश गौतम और यतींद्र गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि भारतवर्ष संस्कार और संस्कृति के लिए जाना जाता है। जब विदेशों में संस्कार और संस्कृति की कमी हो जाती है तो वहां के लोग भी अपने बच्चों को संस्कार और संस्कृति की शिक्षा लेने के लिए भारतवर्ष में भेजते हैं। लेकिन वे कौन लोग हैं जो भारतवर्ष के हर बच्चे को संस्कार और संस्कृति की सीख दे रहे हैं, जो भारतवर्ष में संस्कारों की कमी नहीं होने देते, वे कोई और नहीं हमारे मंदिरों में, मठों में और आश्रमों में बैठे हुए संत हैं जो पूरे भारतवर्ष में संस्कारों और संस्कृति के भाव भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्कार और संस्कृति को बरकरार रखिये, जितना आपका आशीर्वाद इस भारतवर्ष को मिलेगा उतना ही यह देश विश्व में आगे जाएगा।


संतों के प्रताप का बखान करते हुए मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि जिसे एक संत का आशीर्वाद मिल जाए उसका जीवन सफल हो जाता है और मुझे तो इतने सारे संतों का आशीर्वाद मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व में नया कीर्तिमान गढ़ रहा है। नया इतिहास रच रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिद्ध संत और महात्मा करार देते हुए उमेश गौतम ने कहा कि आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। जो उत्तर प्रदेश गुंडों के लिए जाना जाता था, माफियाओं के लिए जाना जाता था, आज वे गुडे माफिया या तो जेल में हैं या आसमान में कहीं विचरण कर रहे हैं। यह सब संतों का ही आशीर्वाद है कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है।
सम्मेलन में सिख और खत्री पंजाबी समाज के संतों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह में जिले भर से लगभग पंद्रह सौ से भी अधिक पुजारियों और संतों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, सिख समाज से ज्ञानी काला सिंह, डा. महेंद्र बासु, पूर्व उपसभापति और शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार अतुल कपूर, उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, मेयर के निजी सचिव सुभाष पांडेय आदि का विशेष योगदान रहा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *