यूपी

एड्स दिवस पर किया जागरूक

कुमार अभिनंदन, बोकारो थर्मल

नावाडीह नावाडीह प्रखंड के पैक पंचायत एवं दहीयारी पंचायत के तेजस्विनी क्लब रजक टोला,तुरी टोला में विश्व एड्स दिवस मनाया गया जिसमे मुख रूप से कलस्टर कोऑर्डिनेटर रामचंद्र कुमार, पूनम कुमारी युवा प्रेरक ,लक्ष्मी कुमारी,प्रीति कुमारी ने बताया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है. एड्स की बीमारी का काफी देर बाद पता चलता है और मरीज भी एचआईवी टेस्ट के प्रति सजग नहीं रहते, इसलिए अन्य बीमारी का भ्रम बना रहता l

रामचंद्र कुमार ने बताया हैवर्ल्ड एड्स डे मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है. एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। पूनम कुमारी ने कहा जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है। इस रोग में जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है, जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में भी अक्षम होने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *