यूपी

गांव तिगड़ी पहुंचे सपा नेता नसीम अहमद, भाजपा सरकार को दिखाया आईना

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज ग्राम तिगड़ी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि सन् 2022 में होने वाले चुनाव जनता के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा लोकतंत्र को हराना चाहती है। भाजपा की नीतियां जनहित विरोधी हैं। उससे लोग ऊब गए हैं। अब जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए सरकार बनाना चाहती है।

यहाँ बताते चलें कि सपा नेता नसीम अहमद ग्राम तिगड़ी में जनसंपर्क के दौरान जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति जनता के वोट काटने की रही है। वह फर्जी वोट बनाकर चुनाव की पवित्रता को नष्ट करना चाहती है। वह सत्ता की भूखी है और वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है।
नसीम ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है, नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। सोयाबीन तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलावट की जा रही है।
सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि किसानों को न एमएसपी मिल रही है और नहीं उसका गन्ना बकाया मिल रहा है। किसानों के हित में समाजवादी पार्टी ने मंडिया बनवाना शुरू किया था, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद करा दिया। किसान के काम आने वाला डीजल महंगा कर दिया। तीन माह में ही सरकारी खाते में 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह रकम कहां गई?
नसीम अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर निगरानी रखने में कोई कोताही न करें। जन-जन, गांव-गांव समाजवादी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद के साथ भूरा खान, जावेद खान,याकूब खान,नदीम खान,न्याज खान,मोहम्मद शकील खान,हामिद हसन खान,प्रधान तय्यब खान,बाबू खान,महमूद खान,ज़मीर खान,हामिद खान,खलील अहमद,शाकिर,मोहम्मद यार,यासीन खान,अरगून साबिर,नाज़िम,भूपेंद्र गंगवार आदि साथ रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *