यूपी

अब गंगापुर वालों के भी बनने लगे ई श्रम योजना कार्ड, पंडित दीनदयाल मंडल में संजीव अग्रवाल ने करवाए गरीबों के पंजीकरण

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और कैंट सीट से टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल ने बरेली में इस दिशा में प्रयास तेज कर दिये हैं। मुफ्त राशन योजना की सफलता के बाद अब वह हर गरीब परिवार के ई श्रम योजना कार्ड बनवाने में जुट गए हैं। उनका यह अभियान विभिन्न जगहों पर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गंगापुर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया।


संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गंगापुर क्षेत्र में ई श्रम योजना के कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया गया आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो लोग रोज मेहनत मजदूरी करते हैं, उनके लिए यह सरकार की बहुत महत्वकांक्षी योजना है।

इस योजना में श्रम विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मिल रहा है जिस पर आप लोग अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ लिया। कैंप पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, अरविंद अग्रवाल, पार्षद रूप किशोर लोधी, रोहित राकेश, भगवानदास प्रजापति, यश अग्रवाल, तरुण कुमार ने उपस्थित रहकर इस कार्य में अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *