यूपी

गरीबों की जेबें काटकर अमीरों की तिजोरियां भर रही भाजपा सरकार : नसीम अहमद

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के नेता व संभावित और जनता को समर्पित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज ग्राम उदरा व खड़ा रामनगर में अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार व मंत्री पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा राज में बहेड़ी क्षेत्र के हाथ कुछ भी नहीं लगा। भाजपा सरकार गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही हैं। वह डराकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा राज में हर कोई दुःखी है। किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार साढ़े चार साल तक न टेबलेट दे पाई और नहीं लैपटाप बांट सकी। भाजपा ने यूपी डायल 100 का कबाड़ा कर दिया। भाजपा ने जनता को कई बार लाइन में लगवा दिया। जनता इस बार मतदान के दिन लाइन लगाकर भाजपा को हटा देगी।

नसीम अहमद ने आज कहा कि यहां के लोगों का जोश और उत्साह बता रहा है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने ग्राम उदरा व खड़ा रामनगर में बोलते हुए कहा कि जिनमें भारी संख्या में किसान व नौजवानों को सम्बोधित किया। नसीम अहमद ने पत्रकारों से भी यहाँ पर वार्ता की ।
यहां ग्राम उदरा व खडा रामनगर में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है। किसानों को अपमानित किया। भाजपा के लोगों ने किसानों को जीप से कुचल दिया। ऐसा अंग्रेजी सरकार में भी नहीं होता था। यूपी की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। अपने अपमान का बदला लेने जा रही है। दूसरों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली बीजेपी दुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बहेड़ी क्षेत्र और प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। इस बार बहेड़ी की जनता बीजेपी को शून्य कर देगी।

नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों, किसानों, मजदूरों को बहुत दुख, तकलीफ और परेशानी दी है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। पूरे प्रदेश में भूख, प्यास और गरीबी है। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है। सपा को पूरे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे, इसी तरह से भाजपा मारो और राज करो कि नीति पर चल रही है। नाम बदलने और दूसरों का काम अपना बताने वाली सरकार को जनता बदल देगी। श्री नसीम ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी है। पुलिस से अन्याय और अत्याचार करा रही है। हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर यूपी में हुए हैं। दूसरों को माफिया, अपराधी कहने वाले मुख्यमंत्री ने खुद अपने खिलाफ गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस ले लिया।

नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार व यहाँ के मंत्री ने बहेड़ी और यहां के लोगों की उपेक्षा की। बहेड़ी व उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भाजपा का सफाया करेगी। इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद के साथ मुख्य रूप से नसीम अल्वी,महमूद अल्वी,इकरार कस्सार, बाबू भाई इदरीसी, वसीम भाई, रिज़वान चाचा, प्रेमपाल, हाजी जी कस्सार, बाबू बेरी वाले,मुंशी जी,नसीर भाई, तस्लीम रज़ा और कासिम आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *