यूपी

वसंत नगर जागीर में गरजे नसीम अहमद, भाजपा सरकार की नाकामियों का खोला पिटारा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज ग्राम वसन्तनगर जागीर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ग्राम वसन्तनगर जागीर मूलभूत सुविधाओं से बिल्कुल अछूता है जबकि यहां से दो दो मंत्री एक पूर्व व एक मौजूदा लेकिन यहाँ विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को धोखा दिया गया है और इस गांव को जोड़ने वाली पुलिया कभी भी टूट सकती है लेकिन मौजूदा मंत्री के बिल्कुल पास में होने के बाद भी कोई गौर नहीं दिया गया है अपने संबोधन के दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि इस गांव में सबसे अधिक पढ़े लिखे बेरोजगार हैं परंतु सरकार की कुनीतियों के कारण न ही इन्हें रोजगार मिल रहे हैं न ही नौकरी मिल रही है औऱ भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है।

किसान-नौजवान परेशान है, व्यापार धंधा चौपट हो गया है, देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। इतना दुःख और तकलीफ लोगों को किसी सरकार में नहीं मिली। अब पूरे प्रदेश में बदलाव का माहौल दिख रहा है। व्यापारी का कारोबार में जनता से व्यापक जनसम्पर्क होता है, उसने मन बना लिया और ठान लिया तो भाजपा सरकार का अता-पता नहीं चलेगा।
2022 के विधानसभा चुनावों में बहेड़ी क्षेत्र की जनता ऐसी नकारा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
श्री नसीम अहमद ने ग्राम वसन्तनगर जागीर में आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा की कुनीतियों की चलते व्यापारियों की जेब खाली हो गई है। भाजपा राज में किसान आंदोलित है, कमाई आधी हो गई है, महंगाई दूनी हो गई है, ऐसे में परिवार कैसे खुशहाल रह सकता है। भाजपा ने नोटबंदी की, कालाधन नहीं आया किन्तु भ्रष्टाचार डबल हो गया है। लॉकडाउन के दौरान कारखाने बंद हो गए हैं।

श्री नसीम ने कहा भाजपा किसान विरोधी, रोजगार विरोधी और छोटे व्यापारियों की पार्टी नहीं है, वह होती तो व्यापार खत्म नहीं करते। लॉकडाउन में तमाम उद्योग धंधे बंद हो गए। दुनिया भर में व्यापारियों की मदद हुई, इस देश में भाजपा सरकार ने कोई मदद की। व्यापार चौपट होने से व्यापारियों ने आत्महत्याएं कर ली। जिनका कारोबार बंद हो गया, दुबारा नहीं शुरू हो पाया।
श्री नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे फैंसले लिए हैं जिनसे देश का कारोबार खत्म हो गया है। बड़े-बड़े व्यापारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी अमेजान पर कंडे बिक रहे है। अभी डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, कपड़े, जूते पर जीएसटी लग गया है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया है।
श्री नसीम ने कहा कि देश को विश्वगुरू बनाने की बात करते हैं, लेकिन आज गुरु-शिष्य पिट रहे है। यूपी में व्यापारियों की हत्या हो रही है। प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में पुलिस के सामने सोनार की दुकान लूट ली गई। जबकि सपा सरकार ने पुलिस को हाईटेक बनाया था,100 नं0 यूपी डायल का भाजपा सरकार ने कबाड़ा कर दिया।

जनता बड़ी उम्मीदों के साथ श्री अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं। भाजपा की कुनीतियों से परेशान जनता वर्ष 2020 में 11716 व्यापारियों और 6600 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। व्यापारियों की दुकानें अयोध्या में गिरा दी गई। भाजपा संवेदनहीन है। प्रदेश की जनता राजनीति के क्षितिज पर अखिलेश जी के रूप में एक नया सूर्योदय देखते हैं।

जनसभा का आयोजन झम्मन लाल प्रधान जी ने किया इस जनसभा के दौरान मुख्य रूप से इदरीश सैफी,कैलाश चंद्र नेताजी, मेवाराम मौर्य, मुनीश दिवाकर, पप्पू दिवाकर, सफदर हुसैन, कमल किशोर मौर्य, उमेश मौर्य,शहरोज, सत्यपाल दिवाकर, मो यामीन,वकील अहमद,चंद्रपाल मौर्य, रामपाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *