यूपी

ऊपरघाट : 20 टन अवैध कोयला, हाइवा सहित तीन धंधेबाज गिरफ्तार

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावति ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के असनाटांड से गुप्त सूचना के आधार पर पेंक-नारायाणपुर पुलिस ने छापामारी कर एक हाइवा सहित 20 टन अवैध कोयला और तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पेंक-नारायाणपुर थाना में कांड संख्या-58/2021 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधांशू श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो एसपी चंदन झा के गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर बरई में छापामारी की गयी। छापामारी में बरई के असनाटांड में एक हाइवा में 20 टन अवैध कोयला सहित तीन धंधेबाज को पकड़ा गया है। इसमें तीन नामजद बरई निवासी मुकेश रविदास और धनबाद निवासी पंकज तूरी व गौतम रवानी शामिल है।


एक सप्ताह से असनाटांड से हो रहीं थी कोयला तस्करीः सूचना के अनुसार असनाटांड से हाइव से कोयले की तस्करी एक सप्ताह से हो रहीं थी। बाइक से कोयला जमाकर हाइवा से धनबाद के फैक्ट्ररी में पहुंचाया जा रहा था। बोकारो एसपी को सूचना मिलने के बाद यहां पर छापामारी की गयी। इस छापामारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों के अनुसार है कि यहां से विकास पासवान, पिंटू सिंह, मनीष यादव सिंह भी कोयला की तस्करी करते थे। रात में पुलिस को देखकर फरार हो गए। दूसरी, और बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी समीप नदी किनारे से हाइवा से कोयला तस्करी होने की सूचना है। इस अभियान में थाना प्रभारी सुधांशू श्रीवास्तव के अलावे पुअनि मुन्ना कुमार राना, उमेश सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *