यूपी

चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा पंजाबी कॉलोनी का पार्क, पालिका चेयरमैन फौजुल नसीम ने किया एलान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

नगर पालिका परिषद बहेड़ी की अध्यक्ष फौज़ुल नसीम ने नगर पालिका क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी स्थित पंप नम्बर 4 के पार्क का नाम किसानों के मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर करे जाने की घोषणा की व इसके साथ ही पार्क के अंदर चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति भी स्थापित करने की बात कही। इस मौके पर सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। किसानों की आय दुगनी करने का झूठा वादा किया। अब झूठे विज्ञापन दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपने हक और सम्मान के लिए लम्बा संघर्ष किया। तीन काले कृषि कानूनों को वापस कराने में सात सौ किसानों ने अपनी शहादत दी। किसानों ने अपनी ताकत और एकजुटता से भाजपा की अहंकारी और किसान विरोधी सरकार को झुकने को मजबूर किया है।

नसीम अहमद ने कहा कि आज किसानों के मशीहा चौधरी चरण सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं ये हम सब के लिए भावुक पल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न दिये जाने की मांग की है।
श्री नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा ने देश और प्रदेश की वित्तीय हालत बहुत खराब कर दी है। श्री अखिलेश यादव की सरकार में उत्तर प्रदेश की जीडीपी 6.9 प्रतिशत की दर से विकास कर रही थी जो बाबा की सरकार में 1.9 प्रतिशत रह गई है। आज उत्तर प्रदेश में आईटीआई से उत्तीर्ण छात्रों की बेरोजगारी 67 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनाइये भर्ती होगी और पांच साल में एक करोड़ नौजवानों को नौकरी दिलायेंगे। भाजपा सरकार ने बिजली महंगी कर दी है। लोग बिजली का बिल नहीं दे पा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ अत्याचार बहुत बढ़ गये हैं। हाथरस की बेटी के साथ सरकार और प्रशासन ने जो किया उसे पूरे देश ने देखा। नसीम ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी में गुण्डों को रखती है। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ गम्भीर मुकदमें है। वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने मुकदमें वापस ले लिए हैं।

नसीम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। नौजवानों के साथ छलावा किया है। महंगाई बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी। यूपी में हर वर्ग भाजपा से आक्रोशित है। प्रदेश में परिवर्तन की बयार है। परिवर्तन की लड़ाई में हर वर्ग खड़ा हो गया है। भाजपा घबराहट में षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है और पूंजीवादी ताकतों को आगे बढ़ा रही है। आज लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक आजादी की लड़ाई का झंडा श्री अखिलेश यादव और श्री जयंत चौधरी के हाथ में है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा। नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजाम होगा। महंगाई घटेगी। भाजपा के अन्याय और अत्याचार का खात्मा होगा।

सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों को अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया। हमेशा किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया। इस मौके पर चेयरमैनपति व संभावित प्रत्याशी समाजवादी पार्टी नसीम अहमद,सभासद ताहिर पप्पू,सभासद मोहम्मद आजम,सभासद सईद अहमद,सभासद इकबाल इदरीसी,सभासद जमील सूखा ,सभासद नदीम कांड,सभासद रामनाथ,सभासद नजमी खान,भूपेंद्र गंगवार,चौधरी कुलवीर सिंह, चौधरी रवि गिल, चौधरी नितेन्द्र सिंह,चौधरी धर्मेंद्र सिंह, चौधरी राजू सिंह, चौधरी अनुराग गिल,चौधरी मनदीप सिंह, सरदार जसवंत सिंह प्रधान मनकरा, मुजीब मलिक प्रधान महोलिया, ज़ीशान खान प्रधान नदेली,चौधरी मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *