यूपी

बहेड़ी से निकली भाजपा की जनविश्वास यात्रा, जगह-जगह भव्य स्वागत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज जन विश्वास यात्रा बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से शुरू हुई, इस यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व बरेली सांसद संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, शाजहाँपुर सांसद अरुण सागर, बदायूं सांसद संघ मित्रा मौर्य व आवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप रहे।
जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में बहेड़ी नगर के सम्राट टाकीज से प्रारम्भ हुई जहाँ यात्रा को अपार जन समर्थन मिला, लोगो फूल मालाओं से यात्रा में शामिल लोगों का एवम विजयी रथ का स्वागत किया। बहेड़ी नगर से चलकर यात्रा गड़वारा, शाहपुर मंडी व कनमन में पहुची जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।
राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा भाजपा सरकार ने सभी जातिवर्ग के लोगो को लाभ देने का काम किया है। आज भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। भाजपा शासन काल मे ही राम मंदिर की आधार शिला रखी गयी।
जन विश्वास यात्र बहेड़ी से चलकर भोजीपुरा विधानसभा के कठर्रा पहुँची जहाँ विधायक बहोरन लाल मौर्य ने जन विश्वास यात्रा का हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। भोजीपुरा के सेमिखेड़ा, शेरगढ़, रम्पुरा में बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत किया गया।


भोजीपुरा से चलकर यात्रा मीगंज विधानसभा के शाही पहुची यहाँ कुल्चा, अगरास मोड़ फतेहगंज पश्चिमी तक जगह जगह सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने स्वागत किया।
जन विश्वास यात्रा में जनता का सहयोग व समर्थन की अपील की। आज बरेली जिले में जगह जगह लगभग 100 स्थानों पर हज़ारो की संख्या में लोगो ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया, यात्रा में लगभग 500 कारो का काफिला रहा। जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि यह जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक यात्रा रही, बरेली जिले में जन विश्वास यात्रा को जनता का आपार समर्थन मिला।


इस जन विश्वास यात्रा में मुख्य रूप से, पूर्व केंद्रीय मंत्री व बरेली सांसद संतोष गंगवार, राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, आवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शाजहाँपुर सांसद अरुण सागर, बदायूं सांसद संघ मित्रा मौर्य, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक डी सी वर्मा, प्रदेश सह प्रभारी एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह, जन विश्वास यात्रा के संयोजक स्वराज सिंह, सह संयोजक नागेंद्र दुबे, सह संयोजक पुष्पेंद्र शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, सुधीश पांडेय व समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *