यूपी

संजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डा. राघवेंद्र शर्मा सहित कई उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
आसन्न विधानसभा चुनावों को लेकर आज बरेली जिला कलेक्ट्रेट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजीव अग्रवाल नामांकन कराने पहुंचे। उनके साथ मेयर डा. उमेश गौतम भी थे।

उसके बाद बिथरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा, बहेड़ी से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. अरुण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से नवाबगंज सीट से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, शहर विधानसभा सीट से राजेश अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दिनभर कलेक्ट्रेट के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कभी भाजपा तो कभी सपा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। दोनों ही दलों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इन सभी नेताओं का समर्थकों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *