यूपी

सपा के किले में कांग्रेस प्रत्याशी अल्का सिंह ने लगाई सेंध, करेली में घर-घर जाकर मांगे वोट, मुस्लिम महिलाओं का भी मिला साथ

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बिथरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का सिंह को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। बिथरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय दल से एकमात्र महिला प्रत्याशी होने के कारण बड़ी तादाद में महिलाओं का साथ भी अल्का सिंह को मिल रहा है। वह लगातार विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रही हैं जिसमें हर जाति और धर्म के लोगों का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने करेली इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें मुस्लिम महिलाओं का भी भारी समर्थन मिला। उन्होंने घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराया। बता दें कि यह इलाका समाजवादी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। यहां से प्रधान भी मुस्लिम समाज के ही बनते रहे हैं। एक समय था जब सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के करीबी डा. मोहम्मद खालिद इसी इलाके में अपना क्लिनिक चलाते थे। अब वह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इसका फायदा सीधे तौर पर अल्का सिंह को मिल रहा है। सपा के इस गढ़में अल्का सिंह ने सेंध लगा ली है। आज जनसंपर्क के दौरान इसका प्रमाण देखने को मिला।

जनसंपर्क के दौरान अल्का सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता का बुरा हाल है, युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं, अपराध चरम पर है। महंगाई के कारण दो वक्त की रोटी तक लोगों को नसीब नहीं हो रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

अल्का सिंह को गांव में देख बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने अल्का के साथ सेल्फी भी ली। युवाओं में भी अल्का सिंह का क्रेज देखने को मिला। महिला उम्मीदवार को अपने बीच देखकर महिलाएं भी काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने अल्का सिंह को वोट देने का भरोसा भी दिलाया। अल्का सिंह ने लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना। साथ ही विधायक बनने पर समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *