यूपी

सब्जी मंडी पहुंची अर्चना राजपूत, ठंड से ठिठुरते लोगों को पिलाई चाय

नीरज सिसौदिया, बरेली
सर्दियों के मौसम में चाय का अपना ही मजा होता है लेकिन हर किसी को ये नसीब नहीं होती. ऐसे में सामाजिक संगठन तो अक्सर गरीबों की मदद करते नजर आते हैं लेकिन ठिठुरते गरीबों को राहत पहुंचाने में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत भी पीछे नहीं हैं.

बुधवार को बरेली की कड़कड़ाती सर्दी को ध्यान में रखते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत द्वारा स्थानीय सिटी सब्जी मंडी में सभी लोगों को जाकर गरम-गरम चाय पिलाई गई. जिससे सर्दी से कुछ निजात मिल पाए. इस दौरान सब्जी विक्रेताओं के साथ ही ग्राहकों और गरीबों को भी चाय पिलाई गई. अर्चना राजपूत की इस पहल को लोगों ने सराहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *