यूपी

समाजवादी पार्टी ने शहर में हसीब खान एवं कैंट में गोपाल कश्यप को दी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

बरेली दिनांक 5 जुलाई 2021 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के अनुमोदन के उपरांत महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने महानगर की दोनों विधानसभा के अध्यक्ष घोषित किए जिनका आज पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया शहर विधानसभा से हसीब खान को एवं कैंट विधानसभा से गोपाल कश्यप को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। दोनों विधानसभा अध्यक्ष लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं एवं पूर्व में जहां हसीब खान महानगर सचिव की तो गोपाल कश्यप लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा की समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी है सभी कार्यकर्ता जनता के सुख दुख में भागीदारी करे आने वाला समय समाजवादियों का है। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा दोनों विधानसभा अध्यक्ष पार्टी के पुराने समर्पित पदाधिकारी रहे हैं दोनों के विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी शहर और कैंट दोनों विधानसभाओं में बहुत मजबूत होगी एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में महानगर की दोनों सीटें समाजवादी पार्टी जीतने का काम करेगी।
दोनों नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, इंजी. अनीस अहमद, जफर बेग, शिवचरण कश्यप, पार्षद शमीम अहमद, संजीव यादव, जफर अल्वी, हैदर अली, मोतीराम मौर्य, शेर सिंह गंगवार, मो. कलीमुद्दीन, डा. शाहजेब अंसारी, पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना, आशिक हुसैन, सनी मिर्जा, विशाल कश्यप, संजीव कश्यप, द्रोण कश्यप, हाजी शकील रिजवान खान, मुस्तकीम, आबिद रजा आदि ने बधाई दी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *