यूपी

भारत विकास परिषद रोहिलखण्ड पूर्वी प्रान्त सांस्कृतिक व साहित्यिक शाखा की मासिक सभा

Share now

बरेली। आज सांस्कृतिक व साहित्यिक शाखा का एक अति महत्वपूर्ण व विशिष्ट समारोह / विविध/ ज्ञान वर्धक / मनोरंजक कार्यक्रम सम्पन्न हुये।
सर्वप्रथम मंच आपूर्ति (प्रान्तीय संयोजक व शाखा संस्थापक एस के कपूर, अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, संरक्षक गोपाल शरण अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ ममता गोयल) व उनके द्वारा माँ शारदे एवं युग पुरूष विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पश्चात निम्नलिखित कार्यक्रम एस के कपूर प्रान्तीय संयोजक व शाखा संस्थापक के संचालन में सम्पन्न हुये।


सुनील कुमार अग्रवाल।प्रणेता विषमुक्ति अभियान द्वारा ऑर्गेनिक फ़ूड।विष मुक्त खेती के बारे में विस्तार से बताया व अपने गुरुकुल व गौशाला व ऑर्गेनिक फार्मिंग व गुड बनते देखने व प्रकृति के निकट भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। विश्वजीत कैला द्वारा योगग्राम पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के प्रवास, दिनचर्या, योग द्वारा रोगों के निदान, उचित खानपान आदि के बारे में विस्तार से बताया।
शमा गुप्ता ने आर्ट ऑफ लिविंग के सूक्ष्म कार्यक्रम प्रैक्टिकल रूप में करवायीं व शरीर पर उनके लाभ व प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी।
पारिवारिक मिलन के अंतर्गत एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वेश चंद्र गोयल, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट।राजीव आस्थाना, राजेश्वरी अत्रि, विश्वानि देव, डॉ ममता गोयल द्वारा गीत, ग़ज़ल, स्वरचित कविता को प्रस्तुत किया गया। आवर स्मार्ट सिटी फाउंडेशन के चेयरमैन संजीव गुप्ता द्वारा अपनी संस्था के लिए कराये जा रहे अनेक कार्यक्रम के बारे मे बताया व अभी शीघ्र ही होने वाले बरेली आइकॉन अवार्ड्स समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समस्त प्रस्तुति देने वालों को प्रान्तीय संयोजक एस के कपूर द्वारा पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।


सभा में निर्णय लिया गया व राजेश्वरी अत्रि को सरंक्षिका व शाखा के वरिष्ठतम सदस्य विश्वानि देव को सरंक्षक बनाया गया व समस्त सदस्यों ने फूल मालाओं से पुस्तकें भेंट कर अभिनंदित किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित होने वाले 10 सदस्यों का एक लकी ड्रा निकाला गया व दो सर्वश्री शरद बॉस व विश्वजीत कैला को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया
आज ही सचिव उपमेंद्र सक्सेना के सुपुत्र का जन्मदिन भी था।सबने मिलकर उसे आशीष प्रदान किया गिफ्ट देकर स्नेह प्रदान किया।
सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 09 मार्च को नव दुर्गा मंदिर ।सेलेक्शन पॉइंट चौराहे पर एक छोले चावल हलुआ वितरण प्रान्तीय संयोजक व शाखा संस्थापक एस के कपूर के सौजन्य से होगा जिसमें सभी जन सपरिवार व अन्य संस्थाओं के सदस्य भी सम्मिलित, आमंत्रित होंगे।
प्रान्तीय संयोजक व शाखा संस्थापक एस के कपूर द्वारा बताया गया कि 27 फरवरी 2022 के लिए पीलीभीत नगर शाखा का उद्धाटन किया जायेगा। चूंकि हमारी शाखा में 51 सदस्य हैं तो हमारे तत्वावधान में एक नई शाखा मेरी अद्वितीय बरेली का शुभारंभ 15 अगस्त 2022 को किया जायेगा।
सभी सदस्यों को शाखा का आई कार्ड प्रदान किया गया व संजीव गुप्ता की अति उत्तम कार्ड बनवाने के लिए प्रसंशा की गई। कार्यक्रम व प्रीतिभोज की आयोजिका राजेश्वरी अत्रि को समस्त उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
12 संस्था के अध्यक्ष दिलिप कुमार अग्रवाल को अभूतपूर्व दैनिक सेवाओं/जिला हॉस्पिटल में भोजन वितरण के लिए सरंक्षक गोपाल सरन अग्रवाल द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसके कपूर, उपमेंद्र सक्सेना, दिलीप कुमार अग्रवाल, गोपाल शरण अग्रवाल, डॉ ममता गोयल, सुनील अग्रवाल, राजेश्वरी अत्रि, विश्वानि देव, प्रदीप कुमार अग्रवाल, जेपी गुप्ता, संजीव गुप्ता, आनंद सक्सेना, एएस अग्रवाल, राजीव आस्थाना, वाइ पी सिंह, बिपिन मेहरा, पवन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सर्वेश चंद्र गोयल, आरके अग्रवाल, अशोक गुप्ता, विनय सक्सेना, शचींद्र सक्सेना, शमा गुप्ता, अवनीश कुमार शर्मा, रेखा अग्रवाल, पूनम कपूर, अर्पिता गुप्ता, राधा अग्रवाल व अन्य कई सदस्य गण उपस्थित थे।
अंत में डॉ ममता गोयल महिला संयोजिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं अपने स्व. पिता डॉ राम प्रकाश गोयल की ग़ज़ल पुस्तकें, भेंट, राष्ट्रीय गान व सुंदर स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *