नीरज सिसौदिया, बरेली
आज दिनाँक 4 मार्च को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए गए अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत मार्च का आयोजन होना है जिसमें प्रत्येक जिले से महिलाएं सम्मिलित होने लखनऊ के लिए रवाना होंगे जिसमें विधानसभा के प्रत्याशी मुख्य भूमिका में होंगे।
बैठक में शहर एवं कैंट के प्रत्याशियों के जिले से बाहर होने के कारण बैठक की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने निभाई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने के क्रम में एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए लड़की हूं लड़ सकती हूं के अभियान को उत्तर प्रदेश में चलाया इस अभियान को पूरे देश में सराहा गया जिस कारण अब यह अभियान सिर्फ उत्तर प्रदेश का न होकर पूरे देश का हो गया। जिस क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 8 मार्च को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं कब विशाल मार्च का आयोजन होना है जिसमें बरेली से महिलाओं को लखनऊ भेजने की तैयारियों को संपूर्ण किया गया। बरेली से बड़ी मात्रा में महिलाएं लखनऊ में आयोजित मार्च में भाग लेंगे जिससे बरेली की दमदार उपस्थिति दर्ज होगी। उत्तर प्रदेश पश्चिमी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बताया की कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले काफी दिनों से कार्यरत है इसी अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी अब इस अभियान को पूरे देश में जोर शोर से चलाएगी इसी क्रम में आगामी 8 मार्च को लखनऊ में एक विशाल महिला मार्च का आयोजन होना है जिससे हल जिले की महिलाओं को वहां भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त होगा उस मार्च में सम्मिलित महिलाओं को अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक ताकत का एहसास होगा जो महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करेगा कांग्रेस पार्टी भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में विजय मौर्य योगेश जोहरी हर्षित दुबे बिलाल कुरेशी प्रभात गिरी गोस्वामी नासिर अब्बासी राजेश कुमार सरबत हुसैन हाशमी नाहिद सुलताना संगीता कौशल आदि उपस्थित रहे।

लखनऊ मार्च को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
प्रिय पाठकों,
इंडिया टाइम 24 डॉट कॉम www.indiatime24.com निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की दिशा में एक प्रयास है. इस प्रयास में हमें आपके सहयोग की जरूरत है ताकि आर्थिक कारणों की वजह से हमारी टीम के कदम न डगमगाएं. आपके द्वारा की गई एक रुपए की मदद भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अत: आपसे निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार नीचे दिए गए बैंक एकाउंट नंबर पर सहायता राशि जमा कराएं और बाजार वादी युग में पत्रकारिता को जिंदा रखने में हमारी मदद करें. आपके द्वारा की गई मदद हमारी टीम का हौसला बढ़ाएगी.
Name - neearj Kumar Sisaudiya
Sbi a/c number (एसबीआई एकाउंट नंबर) : 30735286162
Branch - Tanakpur Uttarakhand
Ifsc code (आईएफएससी कोड) -SBIN0001872