यूपी

वात्सल्य सेवा संस्थान सही मायनों में मंदिर का स्वरूप,दिव्यांगजनो के साथ होली अविस्मरणीय अनुभूति : डॉ. विनोद पागरानी

बरेली (प्रेस नोट)

ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी / मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में होली के पावन अवसर पर संस्था के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में वात्सल्य सेवा संस्थान रेसीडेंसी गार्डन,बरेली पर दिव्यांग एवं मंदबुद्धि बच्चों के साथ अबीर, गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर संस्था सरंक्षक एवं मुख्य अतिथि खुशलोक अस्पताल के चैयरमेन डॉ. पागरानी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना की उनके राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियो की सराहना की साथ ही वात्सल्य सेवा संस्थान की संस्थापिका चेतना सक्सेना की दिव्यांगजनो के प्रति सेवा भाव को देखते हुए भगवान के स्वरूप की संज्ञा दी और आजीवन पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। अथितियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना ने कहा कि संस्था जनहित के अविस्मरणीय प्रयास निरंतर करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर सभी ने दिव्यांगजनो के साथ रंग अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली। संस्था परिवार की ओर से दिव्यांगजनो को गुजिया, फल, मिठाई, चॉकलेट, आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर होली के गीत संगीत की धुन पर सभी थिरकते नजर आए वही दिव्यांगजनो ने भी जमकर मस्ती की और कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी.एल. शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल,राजेंद्र गुलाटी के साथ अमर सिंह परमार,चेतना सक्सेना, राशि पाराशरी,गीता दोहरे,योगेश कुमारी,पूनम सक्सेना, मनीष रस्तोगी, अभिषेक सक्सेना, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता,संतोष उपाध्याय,सचिन भारतीय, साहिल सक्सेना, लवी सक्सेना,धीरज कुमार, सौरभ सक्सेना, हरजीत कौर, रवि सक्सेना,सत्येंद्र कुमार आदि के साथ वात्सल्य सेवा संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अन्त में आभार वात्सल्य सेवा संस्थान की संस्थापिका चेतना सक्सेना ने व्यक्त किया।आयोजन में महिला कल्याण समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *