झारखण्ड

दस पुड़िया हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए तेनुघाट जेल

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगड़ीह से रविवार के संध्या जारंगड़ीह के रहने वाला युवक गौतम कुमार उर्फ अन्ना व सागर कुमार सिंह को बोकारो थर्मल पुलिस पकड़कर तलाशी लिया जहां उनलोगों के पास से दस पुड़िया हीरोइन पकड़ाया तभी दोनो को थाना ले जाया गया जहां एनडीपीएस के धारा में मामला दर्ज कर दोनो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जारंगड़ीह में नशा करने का सामान कुछ युवकों द्वारा बेंचा जा रहा है उसी के आधार पर पुलिस कई दिनों से इसपर नजर बनाए हुए था रविवार को गुप्त सूचना मिली कि दोनों युवक हीरोइन बेंचने का प्रयास कर रहा है तत्काल एक टीम गठित कर दोनो युवकों को दो स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही तलाशी किये जाने पर दोनो के पास से दस पुड़िया हीरोइन जब्त किया गया जिसपर मामला दर्ज कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया। बताया कि अभी भी कुछ धंधेबाज गिरफ्त के बाहर है पुलिस नजर बनाए हुए है जल्द बाकी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। टीम में पुनि संदीप कृष्णा, अजय यादव, सअनि अनूप कुमार सिंह सहित कई पुलिस बल शामिल थे।
फोटो-गिरफ्तार दो युवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *