नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले इलाकों में अवैध कॉलोनियों का काला खेल खुलेआम चल रहा है। ताजा मामला करतारपुर इलाके का है। यहां हसनमुंडा रोड पर एक अवैध कॉलोनी काटी गई है। इस कॉलोनी को पुडा से पास नहीं कराया गया है। नियमों को ताक पर रखी इस अवैध कॉलोनी के खिलाफ पुडा के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। संबंधित विभाग के एसडीओ पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। इस कॉलोनी के कई प्लॉटों का सौदा भी हो चुका है। इससे पुडा के राजस्व को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लगाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पुडा के अधिकारियों की मिलीभगत से यह कालोनी काटी जा रही है। इसमें सड़कें भी डाल दी गई हैं।
अगली किस्त में हम आपको बताएंगे कि यह अवैध कॉलोनी किस कॉलोनाइजर ने काटी है। इसके लिए पुजा के कौन से अधिकारी को कितनी रकम दी गई है। इस कॉलोनाइजर को लिए शिकायतकर्ताओं को मैनेज करने का काम कौन कर रहा है और प्लॉटों का सौदा किस रेट पर किया जा रहा है?