पंजाब

भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

नीरज सिसौदिया, जालंधर

जालंधर के डी सी कॉम्प्लेक्स में सब रजिस्ट्रार द्वारा भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नही ले रहा।पिछले दिनों फैन भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जसवीर सिंह बग्गा एवं और सामाजिक व्यक्तियो द्वारा पीड़ित परिवारो की और से जालंधर के डी सी गनश्याम थोरी को घोषणा पत्र दे सब रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।और पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे की जाँच कर रद्द करने की मांग की थी।लेकिन आज कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा भ्रष्ट अधिकारी पर कार्यवाही करने की जगह पीड़ित परिवारो को ही नोटिस दिया जा रहा है।प्रशासन के इस रवैये को लेकर डी कॉम्प्लेक्स में नोजवानो द्वारा पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया एवं मुख्यमंत्री भगवत मान के नाम एक मांग प्रत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल ने प्रशासन के इस एवेये कि निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के हर सरकारी दफ्तर में भगत सिंह एवं बाबा साहिब की तसवीरें तो लगाने के आदेश दे दिए लेकिन तस्वीरों से नही भ्रष्टाचार पर नकेल कसने से ही पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त होगा ।उन्होंने कहा पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नोजवानो पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा हैं।उन्होंने कहा भगवत मान कि सरकार नोजवानो पर झूठा मुकदमा दर्ज कर नोजवानो के हौंसले तोड़ना चाहती है लेकिन पंजाब सरकार को उनके मंसूबों पर कामजाब नही होने देगे।उन्होंने कहा झूठे पर्चे करने वाले एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जल्द कोई कार्यवाही नही की तो जन आंदोलन शरू करेंगे।


इस अवसर पर जसवीर बग्गा ने कहा कि प्रशासन अपने अधिकारों को बचाने के लिए नोजवानो एवं पीड़ित परिवारो पर दवाब बनाना चाहती है।उन्होंने कहा आज भी पंजाब के नोजवानो में शहीद भगत का खून दौड़ रहा है उन्होंने कहा पंजाब का कोई युवा डरने वाला नही है।उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों को परेशान करने की जगह जिला प्रशासन अधिकारियों पर कार्यवाही करें।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह औलोख,विशाल, हेमंत,रवि,अविनाश, राजू,विनोद, रोहित, तजिंदर, अन्य मौजूद थे.

*कैप्चर: प्रशासन के खिलाफ पुतला फूकते नोजवाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *