झारखण्ड

आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने जोड़े को पकड़ा, दोनों थे शादीशुदा, बांधकर की पिटाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

गढ़वा (झारखंड)। झारखंड के गढ़वा जिले में कथित तौर पर विवाहेतर संबंध में लिप्त एक पुरुष और महिला की पिटाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला व्यक्ति जिले के एक गांव में रहने वाली महिला के घर आया था जहां दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात ग्रामीणों ने व्यक्ति के हाथ-पैर बांध दिए और महिला के साथ-साथ उसकी भी पिटाई की। उस समय महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों की पिटाई करने के आरोप में मंगलवार से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किये गये चारों लोग महिला के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को जानकारी मिली थी कि वह व्यक्ति अक्सर महिला से मिलने आता था और वे (ग्रामीण) उसके घर पर नजर रख रहे थे। दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुरुष और महिला के परिवार के सदस्यों को बुलाया और सभी की सहमति से उन्हें एक साथ जाने की अनुमति दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *