यूपी

सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने शुरू की “चाय पर चर्चा” 

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

27 के रण में सपा ज़मीनी स्तर पर हर कौशल अपना कर शहर और कैंट के मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिए जुट चुकी है, बूथ स्तर तक संगठन को चुस्त – दुरुस्त करने के लिए महानगर सपा की टीम अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई में पिछले कई दिनों से शहर में ” चाय पर चर्चा ” नाम पर पार्टी के पदाधिकारियों तथा शहर के प्रबुद्ध जनों के यहाँ पहुँच रहे हैं। इस मुहिम में जहाँ प्रमुख लोगों के साथ बैठकर तफ़सील से पार्टी की मजबूती हेतु रणनीति पर चर्चा कर पार्टी पक्ष में माहौल तैयार किया जा रहा है।
पिछले दो – तीन दिनों में “चाय पर चर्चा ” के तहत श्याम गंज के मध्यम वर्गीय व्यापारी गणों के साथ कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत द्वारा , पार्टी के उपाध्यक्ष और शहर विधानसभा प्रत्याशी रहें राजेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान के साथ सुभाष नगर में, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना के साथ शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं इसी कड़ी में आज महानगर कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी के सुरेश शर्मा नगर स्थित निवास पर, जोगी नवादा निवासी महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल राठौर के निवास तथा आकाशपुरम पीलीभीत बाईपास स्थित लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद खाँ के घर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी अपनी महानगर टीम के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पहुँचे, जहाँ पार्टी की मजबूती के लिए चाय पर चर्चा के दौरान सार्थक चर्चा की गई।
इस विषय में जानकारी देतें हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस मुहिम के पहले चरण में हम लोग अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के पास जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा PDA की रणनीति को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए चर्चा कर रहें हैं फ़िर इसी कड़ी में शहर के प्रबुद्ध जनों के पास भी पहुँचा जाएगा, हमारा फोकस ऐसे इलाको पर है जहाँ हमारी जड़े कुछ कमजोर हैं वहाँ हम संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को साथ लेकर मजबूत आधार तैयार करेंगे।
आज इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के साथ उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, सचिव मोहित सक्सेना, युधिष्ठिर पाल सिंह, नाजिम कुरैशी, रेहान अंसारी, शुजा खान तथा पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *