यूपी

शिवचरण कश्यप की अध्यक्षता में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई, शमीम खां सुल्तानी बोले- सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे कलाम

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं / नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे एक महान वैज्ञानिक और इंजीनियर थे, जिन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता था।
शिक्षा के प्रति उनके लगाव और कुछ करने की मजबूत इच्छा शक्ति ने उन्हें साधारण से असाधारण बना दिया।

इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, इसलिए उन्हें मिसाइल मैन के नाम से नवाजा गया उन्होंने राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर उसकी गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, महानगर उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, सुरेन्द्र सोनकर, जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, महानगर सचिव धीरज हैप्पी यादव, संजीव कश्यप, ब्रजेश आज़ाद, अमरीश यादव, प्रमोद अग्रवाल, हाज़ी शकील, अकरम खान आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *