यूपी

भाजपा का देश को राजतंत्र की ओर ले जाने का प्रयास – शुभलेश यादव

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अठाना में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को राजतंत्र की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, अब हर वर्ग को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा। गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, मुसलमान एवं नौजवान आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से परेशान हैं, उन्होंने कहा आज भारत का किसान खाद न मिलने से परेशान है बिजली की गांव में आपूर्ति नहीं हो रही है सिंचाई की व्यवस्था ठीक न होने से भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी उपरोक्त पदार्थ और ऊर्जा संकट से से बहुत संकट में है लेकिन सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।पार्टी पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले, गरीब और नौजवान को रोजगार उपलब्ध हो तथा गांव-गांव में बेहतर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल स्थापित हों।

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की ताकत आपसी एकता और भाईचारा है, लेकिन वर्तमान समय में लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने कहा कि जब समाज बंटता है तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, मजदूर और नौजवान वर्ग को उठाना पड़ता है। आपसी नफरत से विकास रुकता है और जनता के असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। समाजवादी विचारधारा हमेशा लोगों को जोड़ने और भाईचारा मजबूत करने की बात करती रही है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बलरामपुर यादव,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश प्रजापति,नि उपाध्यक्ष मनोहर पटेल,रविन्द्र यादव, सिंपल कन्नौजिया,बृजेश श्रीवास्तव,डॉ मंगल बाबू सोनकर, जितेन्द्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,सुनील गंगवार सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *