नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान के नेतृत्व में रहपुरा चौधरी क्षेत्र में राहगीरों को शर्बत वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शर्बत पिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की और हसीब खान सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मोत्सव को पूरे प्रदेश में सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मोत्सव के अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सद्भाव का संदेश पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता लगातार जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे और पार्टी की समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महासचिव पंडित दीपक शर्मा, नि. जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्र सेन गंगवार, कैंट अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, इंजिनियर अब्दुल हफ़ीज़ खान, पूर्व पार्षद आशिक अंसारी, तौकीर खान, हाजी शकील अशरफ़ी, मुजीब खान, शोएब खान आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




