नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के बरेली कार्यालय पर ब्राह्मण समाज से जुड़े समाजवादी पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे रहे। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में समाजवादी विचारक छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे समय में अन्याय, जुल्म और भेदभाव के खिलाफ ब्राह्मण समाज को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठानी होगी।
उन्होंने ब्राह्मण समाज के बीच समाजवादी विचारधारा को और प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाली छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का उपस्थित ब्राह्मण समाज का आह्वान किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज के सम्मान, स्वाभिमान और भागीदारी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन सामाजिक न्याय, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा का प्रतीक है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है ब्राह्मण सदैव समाजवादी ही होता है और समाजवादी पार्टी उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद करने वालों में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात हो रहा है, तब ब्राह्मण समाज को आगे बढ़कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सौहार्द और न्याय की राजनीति को मजबूत कर रही है।
पूर्व विधायक पंडित आर. के. शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में प्रदेश का युवा लगातार पेपर लीक की घटनाओं से निराश है और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और सरकार की कार्यशैली से आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सभी वर्गों के सम्मान की सच्ची पक्षधर है तथा ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
शाहजहाँपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है और सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीति की है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता सामाजिक सद्भाव, विकास और सम्मान की राजनीति को समर्थन देगी।
पीलीभीत के सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी राजनीतिक ताकत है जिसने हमेशा ब्राह्मण समाज सहित प्रत्येक वर्ग को सम्मान, भागीदारी और सुरक्षा देने का काम किया है तथा प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है।
इस मौके पर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया, जिसमें बरेली बार संगठन के सचिव दीपक पांडे, भागवत कथा व्यास पंडित सीताराम प्रतिहस्त, पंडित मेधाब्रत शास्त्री, पंडित विनोद शर्मा, शिक्षक प्रबल तिवारी, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, इंजिनियर देश दीपक शास्त्री, सी. एल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों का सांसद सनातन पांडे द्वारा शाल पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
वहीं डॉक्टर पारितोष शर्मा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई तथा इस मौके पर बरेली सपा से जुड़े बरिष्ठ सपाई डॉ राजेश पाराशरी व मुकेश पांडे का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सांसद सनातन पांडे का महासचिव पंडित दीपक शर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा, समर्थ मिश्रा, इंजिनियर अतुल पाराशरी, नूतन शर्मा, मोहित भारद्वाज, अजय शर्मा, राजेश गौड़ द्वारा बड़ी पुष्प माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शाहजहांपुर पूर्व एम. एल सी अमित यादव रिंकू, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, दिनेश भट्ट, मुकेश मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, नमन मिश्रा, दीप्ती पांडे, कटटर, कौशल बाजपेई, शैलेश शर्मा एड., सुखदेव शर्मा, नीरज मिश्रा, अमन मिश्रा, अनुज शुक्ला, समोद उपाध्याय, देव आनंद शर्मा, मुकेश मिश्रा, प्रवीण पाठक, सिंटू पाठक, प्रवीण मिश्रा, हिमांशु पाठक, राजेश गौड़, दिनेश मिश्रा, अवधेश पाठक, राजेश दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, सूखदेव शर्मा, अजय शर्मा, वैभव उपाध्याय, विश्वपाल उपाध्याय, आकाश मिश्रा, अनुज उपाध्याय, हरिओम शर्मा, राजकुमार भारद्वाज मोहित शर्मा भूदेव शर्मा हिमांशु वाजपेई संदीप पांडे लक्ष्मीकांत त्रिवेदी रमाशंकर पांडे प्रयास शर्मा कृष्ण मुरारी पाठक कुलदीप उपाध्याय सूरज उपाध्याय पंडित सुमित शर्मा अरुण पाठक पुष्पेंद्र पाठक राम महेश उपाध्याय विपुल पाराशरी अर्चित पाराशरी आशीष शर्मा धीरेंद्र पांडे ए प्रशांत अवस्थी समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।




