बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने इज्जतनगर, बरेली निवासी दीपक यादव को समाजवादी युवजन सभा, बरेली का महानगर अध्यक्ष नामित किया है।
यह उनका दूसरी बार मनोनयन है कुछ माह पूर्व युवजन सभा की महानगर कमेटी अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भंग कर दी गई थी, लेकिन महानगर सपा अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी तथा प्रदेश अध्यक्ष अरबिंद गिरी की फोन पर बात
के पश्चात दीपक यादव पुनः बाज़ी मारने में क़ामयाब हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में दीपक यादव से अपेक्षा की गई है कि वे अपने कर्मठ प्रयासों से बरेली महानगर में समाजवादी युवजन सभा को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
मनोनयन पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्टी संविधान के अनुसार 15 दिनों के भीतर महानगर कमेटी का गठन कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि नामित पदाधिकारी एवं सदस्य समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हों।
दीपक यादव के मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, हसीब खान, हरिओम प्रजापति, शिव प्रताप यादव, चौधरी मनी यादव, अरुण यादव, डॉ.पारितोष शर्मा, राजू शर्मा, महेश मौर्य,यशवीर यादव, अभिषेक यादव, चरण सिंह यादव ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
दीपक यादव के मनोनयन पर समाजवादी पार्टी एवं युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।




