यूपी

कल निकाली जाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा ने लोगों से की शामिल होने की अपील

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा ने तीन नवंबर को शहर में भाजपा की पदयात्रा आयोजित करने की जानकारी दी है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस पदयात्रा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी प्रस्तावित है। सतीश मम्मा ने इस कार्यक्रम में शहरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।


सतीश चंद्र सक्सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पदयात्रा मंगलवार, तीन नवंबर को सुबह 10 बजे स्वयंवर बारात घर से निकलेगी। पार्टी कार्यकर्ता झूलेलाल द्वार से स्वयंवर बारात घर स्थित सभा स्थल पर आएंगे।
यहां संबोधन के बाद स्वयंवर बारात से बांके बिहारी मंदिर होते हुए सेलेक्शन प्वाइंट जाएंगे। इसके बाद शहीद पंकज अरोड़ा स्तंभ पर पदयात्रा का समापन होगा।


जगह-जगह पर पदयात्रा का स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेगे। इसमें जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *