पंजाब

शिवम को महामंत्री बनने पर युवा भाजपा पंजाब प्रधान व महामंत्रियों ने सम्मानित किया

जलांधर : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर देहात नार्थ के महामंत्री बनाए गए शिवम तिवारी को पंजाब युवा भाजपा के प्रधान सन्नी शर्मा,पंजाब महामंत्री विनय महाजन,सलील कपूर,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन सरीन,शहरी महामंत्री अर्जुन खुराना ने मुह मिट्ठा करवा सम्मानित किया।इस अवसर पर
शिवम ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। जिसके लिए 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मोर्चा अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।शिवम ने बताया तिवारी ने बताया कि वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही सक्रिय रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संघ के अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे है।

इससे पहले भी युवा मोर्चा मे कॉलेज आउटरीच कमिटी जालंधर के अध्यक्ष भी रह चुके है।शिवम ने अंत मे कहा पार्टी के लिए दिन रात कार्य करूंगा क्योंकि अब चुनावी युद्ध का ऐलान किसी भी वक्त संभव है।
कैप्शन-नवनियुक्त युवा भाजपा जालंधर देहाती नार्थ के महामंत्री शिवम तिवाड़ी को लड्डु खिला मुह मिट्ठा करवाते सन्नी शर्मा,विनय महाजन,सलील कपूर,अशोक सरीन, अर्जुन खुराना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *