पंजाब

होशियारपुर भेजे गए जगबीर सिंह, यादविंदर सिंह बने जालंधर टू के नए एसडीओ

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त हुए पुडा के ईओ जय इंदर सिंह ने आज पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही दो एसडीओ का तबादला भी कर दिया गया।जालंधर दो के एसडीओ जगबीर सिंह को होशियारपुर और उनकी जगह होशियारपुर के एसडीओ यादविंदर सिंह को जालंधर दो का चार्ज दिया गया है।
पुडा के ईओ जयइंदर सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है| वहीं 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है| आगे भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी| किसी भी अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *