पंजाब

धूमधाम से मनाया पूर्व मंत्री अवतार हैनरी का जन्मदिन, पार्षद राजा ने केक कटवाया, दीं शुभकामनाएं

नीरज सिसौदिया, जालंधर
पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवतार हैनरी का जन्म धूमधाम से मनाया गया. उनके जन्म दिन को लेकर उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आये. कांग्रेस पार्षद राजविंदर सिंह राजा ने उन्हें जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की. वह केक लेकर अपने साथियों के साथ हैनरी के पास गये. पहले बुके देकर उनका सम्मान किया फिर केक कटवाकर सभी का मुंह मीठा किया. राजा ने कहा कि हैनरी जी एक महान नेता होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी हैं. वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं. उनका जीवन जनसेवा की मिसाल है. उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक अच्छा राजनेता बन सकते हैं.

इस मौके पर राजा के अलावा यशपाल शर्मा, मोहन सिंह, डॉ. भारद्वाज, गौरव लूथरा, गुल्लू प्रधान, रिंकू, गगन और डॉ. बावा किशन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *