उत्तराखंड

माँ पूर्णागिरि मेला शुरू, पहले दिन तीस हजार भक्तों ने किये मां के दर्शन 

Share now

पूर्णागिरि धाम से राजेंद्र भंडारी की विशेष रिपोर्ट

टनकपुर मेें आज से पूर्णागिरी का मेला शुरू हो गया. पहले दिन तीस हजार से अधिक लोगों ने मां के दरबार में माथा टेका. वहीं, यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. पार्किंग स्थल भरने के बाद ठुलीगाड़ में छोटे वाहनों का जाम लग गया.

बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
रेलवे स्टेशन से भी रौनक गायब

साथ ही ठुलीगाड़ इलाके में स्टेण्ड पोस्ट पानी के अभाव में सूखे पड़े थे. इस कारण छोटे बच्चों और महिलाओं को खासी परेशानी हुई. इस संबंध में जानकारी के लिए जल संस्थान के अभियंता को फोन लगाया तो वह नही लगा इस कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका मेला निजी वाहनों से आने के कारण टनकपुर बाजार को कोई फायदा नहीं मिला इंडियाटाइम ट्वेंटी फोर की टीम ने सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तो वह यात्तरी विहीन था साथ ही रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली कि सुबह की पैसेंजर ट्रेन भी लगभग300 सवारी ले कर गयी थी.

जाम में फंसे वाहन 

बस स्टैंड का भी यही हाल था अलबत्ता मेले का विधिवत उद्धघाटन कल 23 मार्च को सुबह होगा आज मेले की व्यवस्था सँभालने में मेला मजिस्ट्रेट दयानंद सरस्वती, पुलिस के अधिकारी और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे कोषाअध्य्क्ष कैलाश पाण्डे आदि लोग मुख्य मंदिर पर ही डटे रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *